पीलीभीत

Pilibhit News: महिला अस्पताल में तिरंगे जैसे झंडे से पोंछा लगाने के दो वीडियो वायरल

Connect News 24

पीलीभीत। महिला अस्पताल के रसोईघर में तिरंगे जैसे झंडे से पोंछा लगाए जाने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में एक महिला पोंछा लगाती हुई दिख रही है। विभागीय अफसरों ने मामले की जांच मेडिकल कॉलेज के नोडल अफसर को सौंपी है।

वायरल वीडियो मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल के रसोईघर का बताया जा रहा है। इसमें एक महिला कर्मचारी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जैसे छोटे कपड़े से पोंछा लगाते हुए दिख रही है। मामले के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें एक 30 सेकंड का है तो वहीं दूसरा 12 सेकंड का। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि मामले में जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही मामले की जांच मेडिकल कॉलेज के नोडल अफसर को सौंपी गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button