पीलीभीत

Pilibhit News: 200 मीटर दौड़ में डिगर, गोला फेंक में भूमिका रहीं प्रथम

Connect News 24

Bhumika stood first in 200 meter race in digger and shot put.

मझोला के एस के पबिलक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के उद्धघाटन पर गुब्बारे छोड़ते भाजपा जिलाअध्य

मझोला के एसके पब्लिक स्कूल में हुई खेल प्रतियोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी

मझोला। एसके पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में डिगर सिंह प्रथम, लक्ष्यदीप सिंह द्वितीय व सागिल मलिक तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में राशि सिंह प्रथम, बबिता जोशी द्वितीय व वंशिका जिंदर तृतीय रहीं। गोला फेंक में भूमिका प्रथम, हरसिमरनदीप कौर द्वितीय व दीपिका धामी तृतीय स्थान पर रहे। बालकों में मनराज प्रथम, हरमिलन सिंह द्वितीय, रजविंदर तृतीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद में डिगर प्रथम, हरमिलन द्वितीय व लक्ष्यदीप तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं में अवरीत कौर प्रथम, अनुरीत कौर द्वितीय, भूमिका तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में जावेद प्रथम, मनराज सिंह द्वितीय व गगनदीप सिंह तृतीय रहे। बालिकाओं में हरकिरत कौर प्रथम, सुखमनजीत कौर द्वितीय व हिमांशी तृतीय रहीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button