बदायूं
Budaun News: रामलीला मेले में दरोगा ने किया हंगामा, दर्शकों से नोकझोक
उसावां कस्बे में चल रहे रामलीला मेले में बुधवार रात एक दरोगा ने जमकर हंगामा किया। उसकी दर्शकों से तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने दरोगा पर रामलीला का मंचन बंद कराने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दोनों ओर से बहस के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।