पीलीभीत
Pilibhit News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज से प्रारंभ की जाने वाली ईवीएम मशीनों की एफएलसी की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन कराया जाए। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित किए जाने एवं एफएलसी का कार्य सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक किया जाए। कहा कि इस दौरान कोई मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेगा। कहा कि आयोग द्वारा नाम शामिल करने की अंतिम निर्धारित तिथि नौ दिसंबर है। संवाद