पीलीभीत
Pilibhit News: शादी समारोह में तेज अवाज में डीजे बजाना पड़ा महंगा, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर। शादी समारोह में तेज आवाज में डीजे बजाना महंगा पड़ गया। हजारा पुलिस ने डीजे संचालक समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हजारा थाने में तैनात दरोगा यशपाल सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था को 28 मई को क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गांव शांतिनगर के समीप सड़क किनारे शामियाना लगा था। तेज आवाज में डीजे बज रहा था। जानकारी पर पता चला कि गांव निवासी मन्नू की शादी का समारोह है। मन्नू और डीजे संचालक को बुलाकर तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति मांगी गई। मगर दोनों अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। हजारा पुलिस ने दरोगा यशपाल की ओर से मन्नू और डीजे संचालक जसवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद