Budaun News: सिरतौल जॉइंट्स ने 55 रन से जीता उद्घाटन मैच

विजेता टीम के पवन उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतोल में बृहस्पतिवार से सिरतोल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मंदिर के महंत नरेश आचार्य ने किया।
पहले दिन सिरतोल जॉइंट्स और सिरतोल रॉयल के बीच मैच हुआ। सिरतोल रॉयल के कप्तान प्रियांशु रावल ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सिरतोल जॉइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 112 रन बनाए। इसमें पवन उपाध्याय ने 32, संजय रावल ने 20, लवकुश शर्मा ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए कप्तान प्रियांशु ने तीन और विवेक ने दो विकेट लिए। 113 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सिरतोल रॉयल की टीम 57 रन पर सिमट गई। सिरतौल जॉइंट्स ने 55 रन से मैच जीत लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पवन उपाध्याय को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर आयोजक मंडल में सर्वेश उपाध्याय, डॉ. विजेंद्र सिंह, तिलकेश गुप्ता, भुवनेश उपाध्याय, वीरसिंह, धर्मपाल सिंह, जितेंद्र सागर आदि मौजूद रहे। संवाद