रामपुर

Rampur News: संदिग्ध स्थितियों के बीच घर में घुसा, चाकू और तेजाब के साथ दबोचा

Connect News 24

शाहबाद(रामपुर)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक बदमाश को परिवार के लोगों ने दबोच लिया। दबोचने के बाद शोर शराबा मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। पकड़े गए बदमाश के पास से चाकू और तेजाब की बोतल समेत कई अन्य गैर कानूनी चीजें बरामद की गईं हैं।

कस्बे के मोहल्ला अमीर अली खान निवासी एक व्यक्ति के अनुसार वह अपनी पत्नी के संग मकान के नीचे भाग में रहते हैं। ऊपर परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। उनके अनुसार उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। नीचे घर में कोई नहीं था।

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात दस बजे के आसपास एक बदमाश मकान के कमरे में दाखिल हो गया। नीचे किसी काम से परिवार के सदस्य कमरा खोलकर अंदर गए तो उसमें बैठे बदमाश को देखकर परिवार के लोगों के पसीने छूट गए और शोर-शराबा मचा दिया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। उधर मामले की सूचना पुलिस को दी। उसके पास से एक बैग बरामद हुआ है। बैग में उसके पास से एक चाकू, तेजाब की आधी बोतल, ब्लेड, कड़ा, पंच बरामद हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी बदमाश को थाने ले आई। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

एएसपी डा. संसार सिंह ने बताया कि पकड़ में आया व्यक्ति दो साल पूर्व इस परिवार की एक लड़की को ले गया था। वह उससे मिलने आया था। पूछताछ की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button