रामपुर

30 जून तक सभी पात्र परिवारों के बनें शौचालय: सीडीओ

Connect News 24

रामपुर। मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने कहा कि गत वर्ष ओडीएफ प्लस में शामिल सभी ग्राम पंचायतों में 15 जून तक शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाए। ग्राम पंचायतों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवशेष कार्यों को जून माह में ही पूरा किया जाए और प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुस्तकालय का निर्माण भी समय से पूरा हो।

विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में आवश्यकता के अनुसार किताबें रखी जाएं। गांव में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हो और कूड़ा कलेक्शन केंद्र का संचालन तत्काल रूप से किया जाए। पंचायतों में गोबर से खाद बनाई जाए तथा उस खाद को एफपीओ को उपलब्ध कराएं जिससे कि जनपद के लोगों को ऑर्गेनिक उत्पाद मिल सके। उन्होंने समस्त शौचालय विहीन परिवारों के 30 जून तक शौचालय निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई और आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में उपायुक्त मनरेगा मंसाराम यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, समस्त खंड एवं सहायक विकास अधिकारी, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button