Pilibhit News: डीएम, एसपी रहे मौजूद फिर भी तीन ही शिकायतें आईं, दो का निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:55 PM IST
बरखेडा। यहां थाना परिसर में समाधान दिवस पर जनशिकायतों की सुनवाई के लिए डीएम प्रवीण कुमार व एसपी अतुल शर्मा मौजूद रहे। इसके बावजूद सिर्फ तीन फरियादी ही पहुंचे। इनमें से दो की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
तालाब पर कब्जे की शिकायत लेकर कई लोग थाने पहुंचे। मुख्य शिकायतकर्ता चांद मोहम्मद एवं मोहम्मद शकील ने जिलाधिकारी को बताया कि गाटा संख्या 046 स्थित सरकारी तालाब पर भूमाफिया ने कब्जा कर लिया है। इसे मुक्त कराया जाए। जिलाधिकारी ने जांच कर शीघ्र रिपोर्ट मांगी। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता एवं वार्ड नंबर तीन के सभासद प्रवेश जोशी, ध्रुव कुमार पांडेय, विवेक सक्सेना ने मौजूदा लेखपाल पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल का तबादला करने की मांग जिलाधिकारी से की।