पीलीभीत

Pilibhit News: कुत्ते ने छह से ज्यादा लोगों को काटा, ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Connect News 24

गजरौला। कुत्ते ने गांव के छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला। घटना गजरौला कला शहराई की बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक बाहरी कुत्ता आ गया था। मंगलवार की शाम कुत्ते ने कस्बे के 15 वर्षीय अल्तमश और 60 वर्षीय रामबहादुर को काटकर जख्मी कर दिया। बुधवार की सुबह गजरौला कला मुस्तकिल निवासी मनोज कुमार शर्मा सुबह टहलने जा रहे थे। घर के बाहर निकले ही थे कि तभी उसी कुत्ते ने उन्हें काटकर घायल कर दिया। इसके अलावा उसी कुत्ते ने एक महिला को भी काट लिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को पीटकर मार डाला। प्रधान पति नेमचंद्र वर्मा ने बताया कि कुत्ता कई लोगों को काट चुका था। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button