Pilibhit News: सड़क हादसे के 15 दिन बाद ग्रामीण की मौत

मृतक शिव स्वरूप ।
गजरौला। ससुराल से घर लौटते वक्त ट्रक की टक्कर से घायल ग्रामीण की 15 दिन बाद मौत हो गई।
सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव चिड़ियादाह निवासी 45 वर्षीय शिव स्वरूप सात नवंबर को गजरौला क्षेत्र के गांव मकतुल स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां से लौटते वक्त असम हाईवे स्थित खाग सराय की पुलिया के पास एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पहले बरेली फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बुधवार को लखनऊ से लौटते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के चार बच्चों में तीन की शादी हो चुकी है, जबकि एक पुत्री अविवाहित है। संवाद



