पीलीभीत

Pilibhit News: नाला निर्माण के चलते रूट डाइवर्जन से लगा जाम, दिनभर जूझते रहे लोग

Connect News 24

Route diversion jammed due to drain construction, people struggled throughout the day

मंडी समिति रोड पर होता निर्माण कार्य । संवाद

पीलीभीत। मंडी समिति को बारिश में डूबने बचाने के लिए असम चौराहे पर नाला निर्माण का काम चल रहा है। इसके चलते वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। मुख्य मार्ग से वाहनों को रामलीला रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है। इसके चलते पूरे दिन लोग जाम से परेशान रहे।

मंडी समिति में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को लेकर व्यापारियों में काफी चिंता थी। कारण था कि पानी निकास के लिए पुराना नाला बंद हो गया था और उसकी सफाई भी नहीं हो पा रही थी। समस्या को लेकर व्यापारियों ने कई बार सिटी मजिस्ट्रेट और डीएम के सामने निस्तारण की मांग की थी। समस्या को अमर उजाला ने भी प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।

इस पर नगर पंचायत नौगवा पकड़िया की पहल पर एनएचएआई की ओर से मंडी गेट के पास के ही एक अन्य नाले को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मंडी में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए उसे चालू किया जा रहा है। पानी निकास के लिए मुख्य सड़क के बीच से हृयूम पाइप डालकर नाला बनाया जा रहा। निर्माण के चलते बीते दो दिनों से वहां से आवागमन को बंद कर दिया गया है।

आवागमन बंद होने के कारण ओवरब्रिज से वाहन नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में पूरनपुर, बीसलपुर आदि स्थानों से आने वाले लोग रामलीला रोड से शहर में प्रवेश कर रहे हैं। शुक्रवार को वाहनों का दबाव बढ़ा तो रामलीला रोड पर लंबा जाम लग गया। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जाम की स्थिति और विकराल हो गई। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी करीब पौन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।

00

खस्ताहाल है रामलीला रोड, हादसे ही बढ़ गई संभावना

मुख्य मार्ग से आवाजाही बंद होने के कारण सभी बड़े और छोटे वाहन रामलीला रोड से ही गुजर रहे है। यह रोड पहले से ही खस्ताहाल है। गहरे गड़ढे होने से हादसा की संभावना बढ़ गई है। इसको देखने के बाद भी जिम्मेदारों ने गड्ढा भरने में कोई रुचि नहीं ली है।

मंडी समिति रोड पर होता निर्माण कार्य । संवाद

मंडी समिति रोड पर होता निर्माण कार्य । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button