पीलीभीत

Pilibhit News: यूपीपीसीएल के महाप्रबंधक ने देखा गोमती का निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल

Connect News 24

General Manager of UPPCL saw Gomti's multipurpose hall under construction

बहुत उद्देशीय हाल के निर्माण कार्य को देखते यूपीपीसीएल के महाप्रबंधक। संवाद

कलीनगर। गोमती उद्गम स्थल के निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल की स्थिति को परखने के लिए शुक्रवार को लखनऊ से यूपीपीसीएल के महाप्रबंधक ने दौरा किया। हॉल के निर्माण की हकीकत परखने के साथ गुणवत्ता की भी जांच की। अफसरों को जरूरी निर्देश भी दिए। प्रबंधक ने हॉल के पास पौधरोपण भी किया।

गोमती उद्गम स्थल को बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व में विधायक की पैरवी के बाद पर्यटन विभाग की ओर से बहुउद्देशीय हॉल का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन ने 2.52 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। चार माह पूर्व एक करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया। कार्य की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को दी गई। इसके बाद हॉल के निर्माण का कार्य शुरू कराया गया।

कार्य निरंतर जारी है। शुक्रवार को लखनऊ से संस्था के महाप्रबंधक विजय वीर सिंह अन्य अफसरों के साथ उद्गम स्थल पहुंचे। हॉल के निर्माण की प्रगति को परखा। कार्य में प्रयोग सामग्री की भी जांच की। इसके बाद गोमती भक्त निर्भय सिंह और रामूर्ति सिंह के साथ उद्गम स्थल क्षेत्र का भ्रमण कर इतिहास को भी जाना।

बाबा दुर्गानाथ और गोमती मैया के मंदिर पर माथा टेका। हॉल के क्षेत्र के आसपास आशोक के वृक्ष भी रोपे। महाप्रबंधक विजय वीर सिंह ने बताया कि कार्य की स्थिति को परखने के बाद अफसरों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रोजेेक्ट मैनेजर बरेली मथन सिंह, एई भानु प्रताप सिंह, जेई कविता आदि मौजूद रहे।

000

ये होनी हैं बहुउद्देशीय हॉल में व्यवस्थाएं

बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए शासन ने 2.52 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसके तहत 200 वर्ग मीटर जगह में चार वीआईपी सूट तैयार किए जा रहे हैं। तीन अतिरिक्त कमरों की भी व्यवस्था की जाएगी। हॉल में लॉन और इंटरलॉकिंग भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था के लिए 15 किलोवाट का जनरेटर भी प्रस्ताव में शामिल है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button