Pilibhit News: दृढृ संकल्प, आत्मविश्वास और एकाग्रता से मिलती है सफलता

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गन्ना कृषक महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग मे मौजूद विद्यार्थी व प्
पूरनपुर। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने कहा कि दृढ़ संकल्प, आत्म विश्वास, लक्ष्य तय कर एकाग्रता, निरंतरता से सफलता कदम चूमती है। कुछ भी पाना कठिन नहीं है। सोच अच्छी रखनी चाहिए। नकारात्मक सोच का परिणाम भी नकारात्मक होता है।
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कॅरियर काउंसलिंग शिविर लगाया गया। इसमें उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने कहा कि कुछ बनने की इच्छा सभी की होती है। पारिवारिक, सामाजिक समस्याएं भी हर किसी के सामने आती है। हार और डर को हरा दें तभी जीत मिलती है। निगेटिव सोचने वाले लोग अधर में फंस जाते है।
कहा, कुछ लोग अपने करीबी को भी आगे बढ़ता देख भ्रमित करने की कोशिश करते है। भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। लक्ष्य तय कर मेहनत करने की आवश्यकता है। एकाग्रता, निरंतरता और सोच को अपग्रेड करते रहना चाहिए। मेहनत के बाद मिले फल में संतोष करने और आगे बढऩे की इच्छा जिंदा रखने की जरूरत है। अपना दीपक स्वयं बने, आत्ममंथन करें कि बीते कल से परिणाम बेहतर है या नहीं।
उन्होंने कहा कि क्लर्क, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी आदि समेत कुछ नौकरियां हासिल की जा सकती है। स्नातक के बाद सिविल की तैयारी होती है। अफसरों ने समाज में सुधार, समस्याओं के समाधान की सोच है। तब सिविल की तैयारी करने की सलाह दी। कहा कि जागरूकता रखे, सवाल करने की इच्छा, जानने की इच्छा होनी चाहिए।
प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि कॅरियर काउंसलिंग से बच्चों के साथ स्टाफ को भी बहुत कुछ हासिल हुआ है। बच्चे बताई गई बातों पर ध्यान दें। लक्ष्य तय कर मेहनत करने पर विरोधी परास्त होते है। वाणिज्य विभाध्यक्ष डॉ. अरविंद दीक्षित ने कहा कि इंटरमीडिएट के बाद पढ़ाई के साथ रोजगार की सोच बढ़ती है। सरकार भी व्यावसायिक शिक्षा पर जोर दे रही है। अंत में महाविद्यालय की अनुशासन प्रमुख डॉ. रेखा सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. पिंदर सिंह ने किया। काउंसलिंग में प्रवक्ता डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, सौरभ सक्सेना, शोभना मिश्रा, शहिद खां, अनूप शुक्ला, तहमीना शम्सी आदि मौजूद रहीं।
००००००
फोटो 21 पीबीटीपी 14
काउंसलिंग में ऊंची सोच रखने की सीख मिली। दिए गए मंत्रों को अपनाकर भविष्य संवारने की तैयारी में अब जुटेंगे। – मुस्कान मिश्रा
००००
फोटो 21 पीबीटीपी 15
सिविल के साथ अन्य परीक्षाओं की तैयारी कैसे होगी। सफलता के मूलमंत्र क्या है, इसकी जानकारी मिली है। जो भविष्य के लिए खासी प्रेरणादायी साबित होगी। – मान्या त्रिवेदी
०००००
फोटो 21 पीबीटीपी 16
कुछ हासिल करने को लक्ष्य तय करना जरूरी है। निरंतरता और धैर्य न खोएं। नकारात्मक सोच न रखें। इसकी जानकारी मिली है। – प्रतिभा कुमारी
०००००
फोटो 21 पीबीटीपी 17
लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए मन में डर नहीं होना चाहिए। भ्रमित नहीं होना चाहिए। मेहनत पर सफलता जरूर मिलती है। काउंसलिंग में दिेए गए टिप्स सराहनीय रहे। – ओमना