पीलीभीत

Pilibhit News: शहर में दो घंटे बंद रही एक दर्जन मोहल्लों की बिजली

Connect News 24

– फ्लाईओवर के काम के चलते लिया गया शटडाउन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। असम चौराहे पर फ्लाईओवर के काम के चलते शहर के एक दर्जन मोहल्लों की बिजली दो घंटे तक बंद रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे यहां के लगभग छह हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।

शहर के असम चौराहे पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार को वहां पर पिलर बनाने का काम किया गया। विभागीय अधिकारियों ने पावर कॉरपोरेशन से काम के सिलसिले में शटडाउन लिया। इससे रामलीला उपकेंद्र के टाउन नंबर एक व दो के 12 से अधिक मोहल्लों के उपभोक्ताओं को लगभग दो घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी।

इसमें शहर के मोहल्ला सुनगढ़ी, नई बस्ती तुलाराम, खैरुलाशाह, मदीना शाह, बशीर खां, खुशीमल, लाल रोड, लक्ष्मी टॉकीज व बाजार का इलाका शामिल रहा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button