बरेली
VIDEO : पांच सेकेंड में लड़की से बन गया लड़का… सीसीटीवी फुटेज देखकर लोग हैरान
बरेली के पुराने शहर में कुतुब शाह जियारत के पास गली में एक युवक बुर्का पहन कर घूम रहा था। उसने राह चलते बुर्का उतार दिया और लड़के के वेश में आ गया। उसकी ये हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बहुत तेजी से बुर्का उतारते देखा जा रहा है। लोगों ने अफवाह फैला दी कि यह युवक बुर्का में रहता है और छोटे बच्चों को पकड़ता है। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद लोगों से पूछताछ की। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया है, उसी के घर के सामने का वीडियो का है। महिलाओं ने बताया कि यह युवक गली में भीख मांग रहा था।



