पीलीभीत

Pilibhit News: बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, भाकियू ने किया प्रदर्शन

Connect News 24

Electricity supply faltered, BKU demonstrated

पूरनपुर में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता-। संबाद

पूरनपुर। नगर और देहात की बिजली आपूर्ति दो दिन से लड़खड़ाई चल रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। भाकियू कार्यकर्ताओं ने खराब बिजली आपूर्ति के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही आपूर्ति में शीघ्र सुधार न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।

भाकियू नेता लालू मिश्रा के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता खराब बिजली आपूर्ति की शिकायत करने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनके नहीं मिलने पर शिकायत नहीं कर सके। बाद में उन्होंने विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि देहात क्षेत्र में कई दिनों से शाम होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को घंटों अंधेरे में रहना पड़ता है। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। शिकायत कई बार विभागीय अफसरों से कर शाम को होने वाली कटौती को बंद कराने की मांग की, लेकिन इसमें सुधार नहीं हो रहा।

बिजली आपूर्ति में शीघ्र सुधार न होने पर अब आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मेंं रामकुमार प्रजापति, जयप्रकाश, कुलवंत सिंह, कमला देवी, सचिन कुमार, सावित्री देवी, गीता देवी आदि थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button