पीलीभीत
Pilibhit News: प्रधान की शिकायत पर सफाई कर्मी निलंबित
पीलीभीत। गांव में नियमित रूप से आकर सफाई न करने की दियूरिया कलां के प्रधान अजयपाल शर्मा ने शिकायत डीपीआरओ से की थी। शिकायत के बाद जांच में सफाई कर्मी सत्यप्रकाश शर्मा पर लगे आरोप सही पाए।
सफाई कर्मी अपने पदेन कार्यों को नहीं कर रहा था। इसपर सफाई कर्मी को निलंबित करते हुए बिलसंडा ब्लॉक से अटैच किया गया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया मामले की जांच बिलसंडा के एडीओ पंचायत को दी गई है। संवाद