पीलीभीत
Pilibhit News: बिजली कर्मियों ने चलाया सफाई अभियान
मझोला। एसडीओ नीरज सिंह व जेई शुभम भारद्वाज के निर्देशन में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दशहरे के मौके पर उपकेंद्र और कस्बे में सफाई अभियान चलाया।
इस दौरान कस्बे में स्थित पुराने ट्रांसफॉर्मर, पुरानी केबल और ट्रांसफार्मर के तेल को बदला गया। कस्बे के कुछ ट्रांसफार्मर और खंभों पर झाड़ झंकार उग आई थी। जिसको कटवाया गया। इसके अलावा उपकेंद्र में सफाई की गई। जिसमें विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों में राजेंद्र कुमार, वीरू, ओमप्रकाश, हुखूम सिंह, चंचल, श्याम, देवकी नंदन, सुधीर, बाबू, खेमकरन,अनिल आदि शामिल रहे। संवाद



