Pilibhit News: नहीं हट सका बरहा रोड का अतिक्रमण, चलेगा अभियान
आरपीएफ की ओर से छह मई तक दिया गया था समय
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रेलवे स्टेशन चौराहा से रेलवे क्रॉसिंग तक सड़क किनारे कई सालों से लोगों ने कच्चा और पक्का निर्माण कराकर अवैध कब्जा किया हुआ है। इसको हटाने के लिए रेलवे अधिकारियों से मिले निर्देश के बाद आरपीएफ ने नोटिस चस्पा किए थे, जिसमें 6 मई तक अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था। बावजूद इसके एक दिन पहले तक अतिक्रमण नहीं हटे, ऐसे में अब अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलने की संभावना बढ़ गई है।
बरहा रेलवे क्रॉसिंग तक अतिक्रमण कर बनाईं गईं करीब 80 दुकानों को रेलवे ने चिह्नित किया था। इसके लिए आरपीएफ ने मुनादी कर दुकानों पर नोटिस चस्पा कर छह मई तक का समय दिया था। तय समय पूरा होने में मात्र एक दिन शेष है। इसके बाद भी अब कोई अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
ऐसे में अब अभियान चलाने की कार्ययोजना को आरपीएफ तय कर रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनबाज हुसैन ने बताया कि अतिक्रमण अभी हटा नहीं है। अब फोर्स के साथ सात मई से अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।