रामपुर
Rampur News: दिल्ली से उड़ान भरेंगे रामपुर के 1250 हज यात्री
रामपुर। जनपद में इस बार 1250 लोगों को हज का सफर करने की मंजूरी मिली है। इनका चिकित्सकीय परीक्षण के बाद अब ट्रेनिंग का काम हो रहा है। इसके बाद हज यात्री 21 मई को दिल्ली से मक्का के लिए उड़ान भरेंगे।
जिला हज ट्रेनिंग सेंटर के प्रभारी हाजी बाबू ने बताया कि पूरे प्रदेश से लोग हज करने के लिए जा रहे हैं। जिनमें रामपुर के 1250 आजमीने हज शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हज यात्रियों को अभी ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पूरी होते ही इनको हज के लिए रवाना किया जाएगा। बताया कि इंदिरा गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से हज यात्रियों की पहली उड़ान 21 मई को है। संवाद