पीलीभीत

Pilibhit News: नगर पालिका दफ्तर में टाइमपास करने वाले कर्मचारियों को ईओ ने काम पर लगाया

Connect News 24

पीलीभीत। नगर पालिका परिषद कार्यालय में लंबे समय से कोई काम न करने वाले और अतिरिक्त रूप में लगे कर्मचारियों पर प्रभारी ईओ ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। ऐसे कई लोगों को जरूरत के अनुसार पटल पर सहयोग के लिए लगाया गया है। यहीं नहीं कुछ लोगों को उनके मूल पद पर वापस भेज दिया है।

नगर पालिका परिषद के नए बोर्ड का गठन होने के बाद अब पहले से चली आ रही कर्मचारियों की मनमानी पर लगाम कसनी शुरू हो गई है। प्रभारी ईओ को पता चला कि करीब एक दर्जन कर्मचारी अपने मूल पद पर काम नहीं कर रहे हैं। कई सफाईकर्मी यहां दफ्तर में ही खाली बैठे रहते हैं। महज हाजिरी लगाकर चले जाते हैं। प्रभारी ईओ ने ऐसे लोगों की सूची बनवाई।

सूची आने के बाद कर्मियों से कार्य के बारे मेें पूछा गया तो पोल खुल गई। इसके बाद इन कर्मियों को कार्यालय में जिस पटल पर कम कर्मी थे, वहां पर लगाया गया। इसके अलावा कुछ सफाई कर्मियों को उनके मूल कार्य में लगा दिया गया। जलकल प्रभार में तीन संविदा कर्मी थे। वह खाली बैठकर पगार ले रहे थे। उनको भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

00

कार्यालय में कई कर्मी खाली बैठे रहते थे। जो लंबे समय से जमे हुए थे। शिकायत मिलने के बाद जब जांच कराई तो करीब दर्जनभर कर्मी सामने आए। सभी को काम पर भेज दिया गया है। – देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button