Budaun News: छात्राएं डरकर नहीं, डटकर करें हर समस्या का सामना

बिल्सी के आर्य कन्या इंटर कालेज में हुए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेती चैयरपर्सन ज्ञ
आर्य कन्या इंटर कालेज में हुआ महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर ने कहा कि समाज में पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में महिलाएं कम नहीं हैं। अपने फैसले लेने के लिए महिलाओं को स्वतंत्र होना चाहिए यही सशक्तीकरण है। हमारी संस्कृति में नारी हमेशा से सृष्टि के निर्माण में निर्णायक की भूमिका में रही है, वह आज कहीं से कमजोर नहीं है।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में पलिकाध्यक्ष ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि आधुनिक काल में महिलाओं की दशा में काफी सुधार हुआ है, लेकिन अफसोस की बात है कि कुछ जगह अब भी महिलाओं और पुरुषों में अंतर समझा जाता है। बेटों के जन्म पर जहां खुशियां मनाई जाती हैं, वहीं बेटी का जन्म होने पर मातम जैसा माहौल हो जाता है।
उन्होंने छात्राओं को परिस्थितियों से डरकर नहीं बल्कि डटकर उनका सामना करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य सुमन रानी ने कहा कि छात्राओं को अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के लिए श्रेष्ठ शिक्षा ग्रहण करनी होगी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश सागर, काॅलेज प्रबंधक प्रशांत शर्मा, विनय सागर, तेजस्वी सागर, मुनीश सागर, युधिष्ठिर सिंह, निशांत वार्ष्णेय, सूर्यप्रकाश देवल, पिंकी काबरा, विनोद पालीवाल, सरला गुप्ता, मीरा सक्सेना, लता पुरी आदि मौजूद रहे।

बिल्सी के आर्य कन्या इंटर कालेज में हुए महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हिस्सा लेती चैयरपर्सन ज्ञ