बरेली में बारिश बनी आफत: खपरैल गिरने से पांच वर्ष के बच्चे की मौत, लिंटर गिरने से मकान मालिक घायल

बरेली में बारिश का सिलसिला जारी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। रविवार को सुबह की शुरुआत भी बारिश के साथ हुई। गांव करमपुर में शनिवार देर शाम बारिश के दौरान घर की खपरैल गिरने से मलबे में दबकर पांच वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। एक महिला भी घायल हो गई। शहर में एक मकान के लिंटर का कुछ हिस्सा गिर पड़ा, जिससे मकान मालिक घायल हो गया।
गांव करमपुर की कलावती शनिवार शाम अपने नाती शनि कश्यप पुत्र बाबूराम के साथ खपरैल के नीचे चारपाई पर लेटी थीं। तभी अचानक खपरैल गिर गई। खपरैल के मलबे में कलावती और शनि दब गए। आवास सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और मलबा हटाकर दादी-नाती को निकाला, लेकिन तब तक शनि की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें- सब के मन में एक ही सवाल, आखिर क्यों?: शादी से पहले होने वाली दुल्हन को भगा ले गया मंगेतर, अगले साल आनी थी बरात
घायल कलावती को अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि परिवार के अन्य लोग दूसरे घर में लेटे थे, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज हरेंद्रसिंह ने बताया कि उन्हे घटना की जानकारी नहीं है, पता कराया जा रहा है।



