पीलीभीत

Pilibhit News: तेजी से बढ़ रहा आई फ्लू, ओपीडी में 25 फीसदी आंखों के मरीज

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Tue, 01 Aug 2023 12:05 AM IST

Rapidly increasing eye flu, 25 percent eye patients in OPD

पूरनपुर सीएचसी में जांच करते नेत्र परीक्षण अ​धिकारी । संवाद

पूरनपुर। आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को सीएचसी पहुंचे मरीजों में 25 फीसदी मरीज आंखों में तकलीफ के थे। मरीजों को आई ड्रॉप दिया गया। काले चश्मे की बिक्री भी बढ़ गई है। प्राइवेट चिकित्सकों के पास भी मरीज पहुंच रहे हैं।

नगर सहित क्षेत्र में आई फ्लू के मरीज 20 जुलाई से सीएचसी पहुंचने शुरू हुए थे। तब सीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या सिर्फ तीन-चार ही थी। सोमवार को सीएचसी में करीब 650 मरीज ओपीड़ी में पहुंचे, इनमें 175 मरीज आई फ्लू के थे। नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश सिंह ने बताया कि आई फ्लू की शुरुआत में हर दो मिनट में आंखें धोने पर बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। वायरल फीवर में भी आई फ्लू होने की आशंका रहती है।

सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अनिकेत गंगवार ने बताया कि लोगों के सावधानियां न बरतने से दिक्कत बढ़ रही है। आई फ्लू एक ऐसा संक्रमण है जो एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। बीमारी की चपेट में आने पर आंखों को रगड़े नहीं। ताजे पानी से आंखों को बार-बार धोएं। सीएचसी पहुंचकर नेत्र परीक्षण अधिकारी से जांच कराकर परामर्श लें।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button