शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दगा दे रहे बिजली मीटर, एक महीने में 90 हो गए खराब
शाहजहांपुर। पावर कॉरपोरेशन द्वारा लगाए गए 90 मीटर एक महीने में ही खराब हो गए। पांच मीटरों में जलने की शिकायत आई है। अधिकारियों के अनुसार, दो कंपनियाें के मीटरों में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है।
पावर कॉरपोरेशन को मीटरों की सप्लाई करीब दर्जन भर कंपनियां देती हैं। एई मीटर पीसी सागर के अनुसार, कैपिटेल और लिकवेल के मीटरों में सबसे अधिक खराबी आ रही है। इनकी गारंटी साढ़े चार साल की होती है। ऐसे में खराब मीटर बदलवा दिया जाता है। उन्हाेंने बताया कि एक महीने में 90 मीटरों में खराबी की शिकायतें आई हैं। अधिकतर मीटरों में निर्माण में दिक्कत आई है।

