पीलीभीत

Pilibhit News: मां काली की पूजा से रानी कॉलोनी में मेला शुरू

Connect News 24

Fair starts in Rani Colony with the worship of Maa Kali

रानी कॉलोनी में मां काली पूजा में बांग्ला नाटक प्रस्तुत करते कलाकार । संवाद

मझोला। क्षेत्र के ग्राम बहरवा रानी कॉलोनी में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां काली की पूजा के अवसर पर चार दिवसीय मेले का आयोजन सोमवार रात से शुरू हो गया। मेले से पूर्व मां काली की पूजा अर्चना की गई।

क्षेत्र की रानी कॉलोनी में रविवार की रात में रानी कॉलोनी स्थित महाकाली मंदिर में बंगाली समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर रात भर पूजा अर्चना की। इसके बाद सोमवार की रात से चार दिवसीय मेले की शुरुआत हुई। इसमें बांग्ला भाषा में शक्ति फार्म उत्तराखंड से आए कलाकारों ने ‘सोने का संसार’ नाटक का मंचन किया।

चार दिन तक चलने वाले मेले में उत्तराखंड शक्ति फार्म, दिनेशपुर, गणेशपुर, सहित पीलीभीत के माला कॉलोनी, टांडा कॉलोनी, जोशी कॉलोनी से सैकड़ों लोग मेले में नाटक का मंचन देखने पहुंचते हैं। मेले में बांग्ला नाटक रात्रि 9:30 बजे से लेकर 2 बजे तक चलता है। अंतिम व चौथी रात में विभिन्न क्षेत्रों से आई डांस टोलियों के द्वारा फिल्मी गानों की धुन पर डांस प्रतियोगिता होती है। मेले में खाने-पीने की दुकानों से लेकर झूले भी लगाए गए हैं। पहले दिन मेले की आयोजन कमेटी के परिमल ओझा ,दिलीप दलाल, मनोज मंडल, भवेने तरफदार, आदित्य तरफदार, राकेश सिकधर आदि मौजूद रहे।

काली मंदिर में हुआ भंडारा

मझोला। टनकपुर रोड स्थित बिजली घर के पास मां काली मंदिर पर मंगलवार को मां काली की पूजा की गई। फिर भंडारा हुआ। भंडारा देर शाम तक जारी रहा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button