Pilibhit News: खेत में बाघ को देख सहमा किसान, वीडियो वायरल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:01 AM IST

पिपरिया संतोष गांव की सीमा में चहलकदमी करता बाघ । स्त्रोत – वायरल वीडियो
कलीनगर। जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में बाघों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। बुधवार सुबह पिपरिया संतोष गांव की सीमा में फसल में दवा का छिड़काव कर रहा किसान बाघ को देखकर दहशत में आ गया। बाघ धान के खेत से होकर गन्ने के खेत में घुस गया। वनकर्मियों ने निगरानी शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने बाघ का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
माधोटांडा क्षेत्र का गांव पिपरिया संतोष महोफ रेंज के जंगल से सटा है। बुधवार सुबह गांव निवासी आदेश शर्मा फसल में दवा का छिड़काव कर रहे थे तभी कुछ दूरी पर बाघ को चहलकदमी करते देख वह सहम गए। बाघ धान के खेत से होकर गन्ने के खेत में घुस गया। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि बाघ की चहलकदमी को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।