पीलीभीत

Pilibhit News: चंदिया हजारा में बाढ़ पीड़ितों का अनशन जारी

Connect News 24

Fast of flood victims continues in Chandia Hazara

गांव चंदिया हजारा में चल रही भूख हड़ताल में बैठे प्रदर्शनकारी ।

पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थाई निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में सोमवार से शुरू हुआ बेमियादी क्रमिक अनशन बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को 19 लोग अनशन पर बैठे।

बृृहस्पतिवार को तापस मल्लिक, कृष्णा मंडल, तापस मिस्त्री, अशोक ढाली, शंकर मिस्त्री, रंजीत माझी, सुभाष सरकार उर्फ नित्यानंद, विप्रो बैरागी, देवाशीष मंडल उर्फ बाबू, कालिदास मल्लिक, गोपाल मिस्त्री, अजीत राय, नारायण सरकार, गोविंद मिस्त्री, पतित सरकार, मुकुंद मंडल, सुदामा साना, मनोज सरकार, उत्तम सरकार भूख हड़ताल पर बैठे।

आंदोलन स्थल पर हुई सभा में कहा गया कि चेनेलाइजेशन के लिए वन विभाग से शीघ्र एनओसी शीघ्र लेने का अफसर लॉलीपॉल दे रहे हैं। जब तक चेनेलाइजेशन का काम शरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button