पीलीभीत

Pilibhit News: किसान ने जमीन से छोड़ा कब्जा, बिजली उपकेंद्र के लिए देगा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

Updated Sun, 03 Sep 2023 12:18 AM IST

पूरनपुर। गांव पड़रिया में विद्युत उपकेंद्र के लिए प्रस्तावित जमीन से किसान जगतार सिंह ने अपना दावा छोड़ दिया है। उनका कहना है कि वह न्यायालय में चल रहा मुकदमा भी वापस ले लेंगे। गांव के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह के साथ अधिशासी अभियंता व एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जगतार सिंह ने इस बाबत शपथ पत्र सौंप दिया है।

गांव पड़रिया में विद्युत उपकेंद्र के निर्माण के लिए लिए मंगलवार को एसडीओ (बिजली) प्रवीण कनौजिया ने हलका लेखपाल के साथ ग्राम समाज की चिह्नित जमीन का जायजा लिया था। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट अफसरों को भेज दी थी। शुक्रवार को गांव पड़रिया निवासी जगतार सिंह ने अधिशासी अभियंता (बिजली) प्रशांत गुप्ता से मिलकर जमीन पर अपना कब्जा होने की जानकारी दी। बताया कि पौधरोपण के लिए उसे इस जमीन का पट्टा किया गया था। पट्टा निरस्त होने पर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।

अधिशासी अभियंता ने मामले को लेकर एसडीएम से मोबाइल पर बात की। एसडीएम ने किसान को अभिलेखों सहित उनके पास भेजने के निर्देश दिए। मगर किसान एसडीएम से नहीं मिला। शनिवार को गांव पड़रिया के पूर्व प्रधान परमजीत सिंह, जागीर सिंह, अवतार सिंह, सरजीत सिंह, केसर सिंह, हरनेक सिंह के साथ नोटरी शपथ पत्र लेकर जगतार सिंह अधिशासी अभियंता और एसडीएम से मिले। शपथ पत्र में कहा गया है कि जमीन को लेकर कोर्ट में चल रहा मुकदमा जगतार सिंह वापस ले रहे हैं। उन्हें अब कोई आपत्ति नहीं है। विद्युत उपकेंद्र बनने के लिए वह जमीन से अपना कब्जा छोड़ रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button