Pilibhit News: मानसून जल्द आने की उम्मीद में धान की रोपाई करने लगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:44 AM IST

धान रोपते लोग। संवाद
पीलीभीत। मानसून के जल्द आने की उम्मीद में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। फिलहाल पंपिंग सेट और ट्यूबवेल से खेतों में पानी भरकर धान रोपा जा रहा है।
गेहूं की कटाई के बाद किसानों ने धान की रोपाई के लिए पौध तैयार कर ली थी। रोपाई के लिए बारिश का इंतजार किया जाने लगा। बारिश नहीं हुई तो किसानों ने पंपिंग सेट और ट्यूबवेल से पानी लगाकर खेत तैयार कर लिए और धान की रोपाई शुरू कर दी। इस समय जोर-शोर से खेतों में धान की रोपाई चल रही है। किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी, तब धान की सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



