पीलीभीत

Pilibhit News: जेल में भाइयों को मिठाई खिलाकर मांगी लंबी उम्र की दुआ

Connect News 24

Buses fell short in front of crowd of sisters

जिला कारागार के गेट पर लगी महिलाओं की लंबी लाइन । संवाद

पीलीभीत। भैयादूज पर जिला कारागार में विशेष इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही महिलाओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था। दोपहर बाद तक जेल में बहनों ने भाइयों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई।

बुधवार को भैयादूज को लेकर जिला कारागार में सुबह 10 बजे से बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। दोपहर बाद तक 475 बहनों ने जेल में पहुंचकर भाइयों की लंबी उम्र के लिए दुआ की। भाइयों को मिठाई आदि चीजें खिलाकर उनका टीका किया। जेल में बंद भाई छोटी बहन व भांजी-भांजों को देखकर भावुक हो गए।

बहनों की मिलाई के लिए जेल प्रशासन के द्वारा विशेष काउंटर बनाए गए थे। उन पर महिला कर्मी तैनात रहीं। इससे किसी तरह की समस्या होने पर महिला कर्मी द्वारा उनकी सहायता की गई। पांच शिफ्टों में मुलाकात कराई गई। मुलाकात का यह सिलसिला शाम पांच बजे तक चलता रहा। साथ ही जिला कारागार पहुंचने वाली कुछ बहनों पर पहचान पत्र न होने पर जरूरी जानकारी कर उन्हें उनके भाइयों से मिलने दिया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button