पीलीभीत

Pilibhit News: बहनों की भीड़ के आगे कम पड़ गईं बसें

Connect News 24

Buses fell short in front of crowd of sisters

भाई दूज पर्व पर रोडवेज बसो में रही यात्रियो की भीड़ । संवाद

पीलीभीत। हर साल की तरह इस बार भी भैयादूज के मौके पर परिवहन निगम के इंतजाम बहनों की भीड़ के आगे कम पड़ गए। भाइयों का तिलक करने के लिए गंतव्य तक जाने को निकलीं बहनों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं डग्गामार वाहनों के चालकों ने लोगों से मनमाना किराया वसूला।

भैयादूज के दिन बहनों को भाइयों के घर तक जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिले के भीतर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए थे। हालांकि भीड़ के आगे यह व्यवस्था कम पड़ गई। पूरनपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद है। इस रूट पर बसें भी नाममात्र की हैं। ऐसे में भैयादूज पर डग्गामार वाहन ही सहारा बने।

पीलीभीत से बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर, माधोटांडा, मझोला, न्यूरिया, अमरिया, जहानाबाद आदि स्थानों तक जाने के लिए डग्गामार वाहनों से सफर तय करना एक तरह से सवारियों की मजबूरी बन गई। भैयादूज के दिन इन रूटों पर सवारियों की भीड़ बढ़ी और जिम्मेदारों के इंतजाम नाकाफी साबित हुए तो मनमानी भी शुरू हो गई। एक तरफ निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठाईं गईं तो वहीं दो गुना किराया सवारियों से वसूला गया। बच्चों के साथ घरों से निकलीं महिलाओं को अधिक परेशानी हुई।

नियम पालन ही नहीं, सुरक्षा पर भी दिखी लापरवाही

वाहनों की कमी और भीड़ में धक्के खाने से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से रवाना हुए। खासकर बाइकर्स इस दौरान बेहद लापरवाह दिखे। बच्चों और महिलाओं समेत परिवार को बाइक पर बैठाया। नियम पालन के नाम पर हेलमेट तक नहीं लगाया।

ट्रेनों पर भी दिखाई दी भीड़

रोडवेज बसों की बात छोड़ दीजिए ट्रेनों में भी भैयादूज पर खासी भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों पर सीट पाने के लिए लोग चलती ट्रेन के पीछे भागते हुए दिखी तो वहीं टिकट को लेकर भी मारा मारी रही। स्टेशन पर बाहर निकलने के लिए एक गेट होने के कारण यात्रियों को दिक्कत हुई।

कलीनगर रोड पर वाहन न चलने से परेशान हुए यात्री

पूरनपुर। भैयादूज पर बसों और अन्य डग्गामार वाहनों में खासी भीड़भाड़ रही। कलीनगर रोड पर वाहन न चलने पर लोगों को आवागमन में भारी असुविधा हुई।

भैया दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। पर्व को लेकर मिठाई की दुकानों और बसों और अन्य वाहनों में खासी भीड़ रही। पूरनपुर-कलीनगर रोड पर वाहनों का संचालन न होने से लोगों को भारी असुविधा हुई। कई लोगों ने तो वाहन न मिलने पर पैदल यात्रा पूरी की। रोड पर वाहन न चलने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। संवाद

भाई दूज पर्व पर रोडवेज बसो में रही यात्रियो की भीड़ । संवाद

भाई दूज पर्व पर रोडवेज बसो में रही यात्रियो की भीड़ । संवाद

भाई दूज पर्व पर रोडवेज बसो में रही यात्रियो की भीड़ । संवाद

भाई दूज पर्व पर रोडवेज बसो में रही यात्रियो की भीड़ । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button