पीलीभीत

Pilibhit News: दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 11 लोग घायल, रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

There was lathi charge between two parties, 11 people injured, report filed

बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती गांव बैरा के घायल । संवाद

बीसलपुर। कोतवाली के गांव बैरा में मंगलवार देर शाम घर में तांकझांक करने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि गांव बैरा का एक व्यक्ति पड़ोसी के घर में ताकझांक करता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। पहले कहासुनी, गाली गलौज के बाद धारदार हथियारों से मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष के शिवम, रामबहादुर, जंगबहादुर, पप्पू, उनकी पत्नी भगवान देई, फूलचंद्र, दीनदयाल और वृंदावन घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के प्रेमपाल, हरीराम, और मुरारीलाल घायल हुए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दीनदयाल की तरफ से दर्ज की गई रिपोर्ट में दूसरे पक्ष के हरीराम, मुरारीलाल, हेमराज, और प्रेमपाल को नामजद किया गया है। संवाद

बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती गांव बैरा के घायल । संवाद

बीसलपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती गांव बैरा के घायल । संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button