Pilibhit News: कम हुआ कटान… लोगों ने ली राहत की सांस

गांव चंदिया हजारा के समीप हल्दी की फसल के उपर एकत्र हो गई कीचड़ । संवाद
बाढ़ से मौसमी फसलें बर्बाद, किसानों को काफी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। ग्राम चंदिया हजारा से बाढ़ का पानी पूरी तरह निकल गया है। ऐसे में कम कटान होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है तो बाढ़ से मौसमी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में किसान काफी परेशान हैं।
बुधवार रात को नदी उफनाने से गांव चंदिया हजारा के डेढ़ हजार से अधिक घरों में जलभराव हो गया था। चंदिया हजारा से राहुलनगर, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट जाने वाले रास्तों पर जलभराव से आवागमन बंद हो गया था। शनिवार को नदी का जलस्तर कम होने से आबादी में भरा पानी निकलना शुरू हुआ। रविवार सुबह तक घरों और रास्तों पर भरा पानी पूरी तरह से निकल गया।
इधर, तीन चार दिन तक जलभराव से खेतों में गन्ने की फसल की पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं। हल्दी, अरबी और अन्य मौसमी सब्जियों पर कीचड़ जमा हो गई है। रविवार को किसान अपने खेतों को देखने पहुंचे। कुछ स्थानों पर दलदल के कारण किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत हुई।
००००००००
फोटो 27 पीबीटीपी 17
स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़
पूरनपुर। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव चंदिया हजारा के मनरेगा भवन में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ी। चीफ फाॅर्मासिस्ट सुशांत हलधर ने मरीज देखे और दवाइयां लिखीं। उन्होंने बताया कि शिविर में 270 मरीज पहुंचे। अधिकांश मरीज बुखार, खुजली, खांसी और नेत्र रोग के थे। संवाद