पीलीभीत

Pilibhit News: रक्षाबंधन पर बहनों को न हो परेशानी, बसों के फेरे बढ़ेंगे

Connect News 24

Sisters should not face any problem on Raksha Bandhan, bus frequency will increase

पीलीभीत रोडवेज पर खड़ी बसे । संवाद

पर्व को लेकर परिवहन विभाग तैयारियों में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। रक्षाबंधन पर इस वर्ष भी परिवहन निगम बहनों के लिए मुफ्त सेवा देगा। साथ ही जिले के प्रत्येक मार्ग पर चलने वाली बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। जिससे बहनों की यात्रा सुलभ हो सके। इसके लिए परिवहन विभाग तैयारियों में जुट गया है।

परिवहन निगम ने रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। रोडवेज बसों की मरम्मत जारी है। इसके अलावा गैरहाजिर चल रहे चालकों और परिचालकों को भी तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी कहा है कि अगर कोई गैर हाजिर कर्मचारी नहीं लौटता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इन रूटों पर बढ़ाए जाएंगे फेरे

बरेली, बीसलपुर, दियोरिया, चंदिया, गभिया, कसगंजा, बिलसंडा, न्यूरिया, घुंघचाई के लिए चलने वाली बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे तो लंबे रूट की वर्कशाॅप में खड़ी बसों को भी लोकल रूटों पर भेजा जाएगा।

विभाग की ओर तैयारियां की जा रहीं हैं। कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे है। हालांकि अभी शासनादेश नहीं आया है। फिलहाल तैयारियां पूरी कर ली गईं है।

– पवन कुमार श्रीवास्तव, एआरएम


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button