पीलीभीत

Pilibhit News: गोआश्रय में नहीं थी जगह, पशु लेकर भटकते रहे ग्रामीण

Connect News 24

There was no place in the cow shelter, the villagers wandered with animals

कलीनगर गौशाला में पशु लेकर पहंचे ग्रामीण । संवाद

गांव जमुनिया से 30 पशुओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे थे गोआश्रय स्थल

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। गांव और खेतों में घूम रहे छुट्टा पशुओं को गांव जमुनिया के लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। करीब 30 पशुओं को लेकर ग्रामीण कलीनगर के गोआश्रय स्थल पहुंचे। यहां पर पांच पशुओं को लिया गया और शेष जगह न होने पर वापस कर दिए। इधर पशुओं को रास्ते में छोड़े जाने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंच गए। विरोध कर वाहन को वापस करा दिया।

गांवों के अलावा सड़कों और खेतो में घूम रहे पशुओं को पकड़ने में प्रशासन नाकाम साबित हो गया है। ऐसे हालात में गांव के लोग ही अपने संसाधनों से पशुओं को पकड़कर गोआश्रय स्थलों को ले जा रहे हैं। वहां पर स्थान न होने पर पशुओं को आसपास छोड़ दिया जाता है। ऐसा ही मामला शनिवार की देर शाम कस्बा कलीनगर के गोाश्रय स्थल के पास देखा गया।

यहां पर गांव जमुनिया खास के कुछ ग्रामीण वाहन से करीब 30 पशुओं को पकड़कर पहुंचे। गोआश्रय स्थल में करीब पांच या छह पशुओं को ही लिया गया। शेष पशुओं को वापस कर दिया गया। ऐसे में ग्रामीण वहां से आगे बढ़ गए। इधर पास के ही गांव देवीपुरा के लोगों को भनक लगी कि कुछ लोग पशुओं को गांव की सड़क पर छोड़ रहे हैं। इसपर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इस कार्य का विरोध किया। काफी देर तक बातचीत होती रही। इसके बाद ग्रामीण पशुओं को लेकर वहां से चले गए।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button