पीलीभीत

Pilibhit News: सवा माह बाद आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Connect News 24

बीस जुलाई को पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

संवाद न्यूज एजेंसी

जहानाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांद डांडी में 20 जुलाई को दीनदयाल के घर के पीछे वीरेंद्र पाल उर्फ विकास का शव आम के पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने इस मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने अब जाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

20 जुलाई को चंद्रसेन के पुत्र वीरेन्द्र पाल उर्फ विकास का शव पेड़ पर लटका मिला था। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। कहा गया था कि उसके पुत्र का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। वह एक-दूसरे से फोन पर बात करते थे। जिसको लेकर गांव के ही दीनदयाल, प्रेमपाल, श्यामा चरन और भगवत सरन निवासी बेनीपुर ने उसको बहुत परेशान किया। धमकी दी कि वह लड़की से बात न करे।

20 जुलाई को भी मोबाइल पर फोन आया और वह परिजनों को बिना बताए घर से चला गया। दूसरे दिन गांव के पास आम के पेड़ से संदिग्ध हालात में उसका शव लटकता मिला। पुलिस ने इस मामले में उस समय को रिपोर्ट दर्ज नहीं की पर अब जाकर इसे दर्ज कर लिया गया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button