पीलीभीत

Pilibhit News: पेड़ कटने की सूचना पर पहुंचे लोगों ने जताई नाराजगी

Connect News 24

पूरनपुर। गांव सबलपुर खास के धार्मिक स्थल परिसर में खड़े दो नीम और एक आम का पेड़ बिक्री कर कटवा दिया गया। भनक लगने पर पहुंचे लोगों ने रोष व्यक्त कर पेड़ों को कटवाने का विरोध किया।

लोगों की नाराजगी पर पेड़ खरीदने वाला ठेकेदार मौके से खिसक गया। हंगामे और विरोध की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में पेड़ों की लकड़ी की बिक्री कर बाउंड्रीवाॅल बनवाने के निर्णय पर लोग शांत हुए। कोतवाल जगतपाल ने बताया कि वार्ता कर लोगों ने अपने आप ही विवाद निपटा लिया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button