Pilibhit News: फिल्म अभिनेत्री अमिता नांगिया ने श्रीराम कथा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:41 AM IST

व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त करती फिल्म अभिनेत्री अमिता नागिया । संवाद
बिलसंडा। गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतर्गत देवस्थान पर चल रही श्रीराम कथा में कथाव्यास अचल शास्त्री ने सोमवार को भरत के चरित्र का वर्णन किया। कहा, भरत का चरित्र प्रेम और भक्ति की पराकाष्ठा है। भरत यानी जो प्रेम भाव और भक्ति से भरा हो। फिल्म अभिनेत्री अमिता नांगिया ने कथा में पहुंचकर कथा व्यास से आशीर्वाद लिया।
अमिता नगर निवासी भारतीय सिनेमा कर्मचारी संघ के महासचिव सत्येन्द्र शुक्ला के साथ कथा के पंडाल में पहुंचीं। उन्होंने भगवान गणपति का पूजन कर व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। गणपति वंदना के साथ ही एक भजन भी सुनाया। कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने उन्हें पटका पहनाया और भगवान गणपति का विग्रह भेंट किया।