Pilibhit News: प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन

बीसलपुर के जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतियोेगी । संव
बीसलपुर। अगले सप्ताह होने वाली प्रदेश स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए सोमवार को जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में मंडलीय टीम का चयन किया गया। चयन ट्रायल में पीलीभीत के अलावा बरेली और शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। बदायूं के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हुए।
ट्रायल का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने किया। अंडर-14१ बालिका वर्ग की मंडलीय टीम में रौनक, सोना, मीक्षा तिवारी, सविता भोजवाल, भूमि माथुर, अक्षरा कुशवाहा, जागृति, कीर्ति और नम्रता का चयन हुआ। अंडर-17 की टीम के लिए निदा, अनमोल, सुहानी, सोनी, दिशा, संजना, और कुमकुम चुनी गईं। अंडर-19 की टीम में फलक, किरन, अनुपम शर्मा, कशिश, अंशी गंगवार, अमृता और खुशी ने स्थान पाया।
अंडर-14 बालक वर्ग की टीम में जीनियस कुशवाहा, ललित श्रीवास्तव, अंश, समीर पटेल, रुद्र अवतार, अंशुल, आदर्श माथुर, वंश गिरि, अर्चित कुमार और मिलन राठौर को शामिल किया गया है। अंडर-17 की टीम में अमित कुमार, रवि प्रकाश, सुभांग गंगवार, वरुण गौतम, सौरभ बाबू, रचित चंद्र, कुलदीप, आयुष, हर्ष प्रताप को शामिल किया गया। अंडर-19 की टीम में ध्रुव भारद्वाज, आलोक यादव, अमन कुमार,व्यास मणि, और सौरभ गंगवार को शामिल किया गया है।