UP: आमिर से अरुण बनकर युवती को फंसाया, फिर चार साल तक की हैवानियत, वीडियो बनाकर किया ये घिनौना काम

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली के बाकरगंज निवासी आमिर नाम के युवक ने अपना नाम अरुण बताकर युवती के साथ चार साल तक दुष्कर्म किया। वह अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से रुपये भी वसूलता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी सोने की चूड़ी, कुंडल और चेन बेचकर भी आमिर को रुपये दिए थे।
युवती की शिकायत पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किला थाना क्षेत्र की मूल निवासी युवती बारादरी इलाके में रहती है। उसके फोन पर चार साल पहले बाकरगंज निवासी आमिर ने कॉल की थी। आमिर ने अपना नाम उस समय अरुण बताया था और बातचीत आगे बढ़ने पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
आमिर ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती कई बार गर्भवती हुई। हर बार आमिर ने दवा देकर युवती का गर्भपात करा दिया।
पीलीभीत बाइपास के होटल में किया दुष्कर्म
युवती ने बताया कि अरुण उर्फ आमिर उसे पीलीभीत बाइपास स्थित एक होटल में बुलाता था और उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाता था। शादी की बात कहने पर आमिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था। उसकी बात नहीं मानी तो सड़क पर ही उसके साथ मारपीट की और छोड़कर भाग गया। घटना की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।



