पीलीभीत

Pilibhit News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से चार गोवंश मरे, विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप

Connect News 24

Four cattle died due to breaking of high tension line wire in Pilibhit

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से चार गोवंशीय पशु मर गए। सूचना पर पहुंची पशु विभाग की टीम ने मृत पशुओं को कब्जे में ले लिया। प्रधान की सहमति पर मृत पशुओं को गांव के बाहर दफना दिया गया।

थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव मुसरहा में सोमवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से चार छुट्टा पशु मर गए। मंगलवार सुबह सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ टहलने के निकले तब मामले की जानकारी हो सकी। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी। 

तमंचे पर डिस्को: अशरफ के गुर्गे फुरकान और उसके साथियों पर मुकदमा, बर्थडे पार्टी में की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

सूचना पर बीसलपुर तहसीलदार संजय यादव, पशु चिकित्साधिकारी हरिपाल सिंह टीम के साथ पहुंचे। जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान पाया गया कि विद्युत निगम की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। 

जर्जर तारों को जोड़ने की वजह से यह फाल्ट हुआ है। देर रात किसी तरीके से तार टूट कर गिर गए और पशु झुलस गए। मृत पशुओं को गांव के बाहर मैदान में ही दफना दिया गया। प्रधान केतकी गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों की सहमति से पंचायतनामा भरवाया गया।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button