पीलीभीत
Pilibhit News: रंजिशन दंपती समेत चार से गालीगलौज, पिटाई की
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:24 PM IST
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज में रंजिशन दंपती से गालीगलौज की गई। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी गई।
सिंघाड़ा के दारा सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले जीत सिंह से जमीन खरीदी थी। इसे लेकर जीत सिंह का भाई चरन सिंह उनसे रंजिश मानने लगा। आठ जून को इसी रंजिश में चरन सिंह, गुरमीत सिंह, मक्खन सिंह और जीत सिंह की पुत्री कालो कौर ने दारा सिंह के बेटों की पिटाई कर दी। दारा सिंह और उनकी पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी पीटा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद