पीलीभीत

Pilibhit News: 28 को दस्तक दे सकता है मानसून पर शहर के बड़े नाले अब तक साफ नहीं

Connect News 24

Monsoon may knock on 28 but the city's major drains are not yet clean

मोहल्ला नखासा में बंद पडा नाला। संवाद

पीलीभीत। वर्षाकाल में शहर को जलभराव से बचाने के लिए नालों की सफाई के तमाम दावे किए जा रहे हैं। इस सफाई अभियान की शुरुआत भी खासे तामझाम के साथ की गई थी, लेकिन हकीकत में रस्म अदायगी ही की जा रही है। छोटे नालों की सफाई का काम ही अब तक पूरा नहीं हो सका है। मानसून के 28 जून को दस्तक देने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन बड़े नालों को अब तक साफ नहीं किया जा सका है। ऐसे में बारिश होने पर शहर में फिर जलभराव होने की आशंका ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है।

शहर की सबसे बड़ी समस्या बारिश के दौरान जलभराव की है। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। दरअसल, पानी के निकास के लिए बने बड़े नालों की तली झाड़ सफाई में हमेशा लापरवाही बरती जाती रही है। चुनाव के दौरान इस समस्या के समाधान के लिए किए गए वादे पर पालिकाध्यक्ष ने काम शुरू करा दिया है। इसे शुरू हुए करीब 20 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक छोटे नालों की सफाई का ही काम पूरा नहीं हो सका है।

नगर पालिका की नालों की सफाई में जुटीं टीमें बड़े नालों की ओर तो रुख ही नहीं कर सकी हैं। ऐसे में इन नालों के कारण बारिश के दौरान फिर से शहर में पानी भरने की समस्या गहरा सकती है। इधर, मौसम विभाग के अनुसार मानसून 28 जून को दस्तक दे सकता है। इससे पहले भी बारिश की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी तक मुख्य नालों की सफाई शुरू नहीं हो सकी है।

00

मोहल्ला नखासा में बंद पड़ा है नाला

शहर के मोहल्ला नखासा में बड़ा नाला बंद पड़ा है। इस नाले के बंद हो जाने से शहर के काफी बड़े इलाके के पानी का निकास रुक गया है। पानी प्राथमिक स्कूल के पीछे और गेट के पास तक भर जाता है। यही नहीं स्टेडियम की दीवार को तोड़कर वहां मैदान में भी पानी आ जाता है। लोग नाला साफ करने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन इसे साफ नहीं किया गया है।

00

बारिश की संभावना पर किया अलर्ट

बारिश की संभावना को देखते हुए प्रभारी ईओ देवेंद्र प्रताप सिंह ने सफाई कर्मियों की बैठक ली। कहा, नालों की सफाई के बाद सिल्ट को तत्काल उठाया जाए। बारिश होने पर तुरंत जलभराव वाले इलाकों में पहुंचें और पानी का निकास सुनिश्चित करें। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

00

वर्जन

रोस्टर के अनुसार नालों की सफाई की जा रही है। बारिश से पहले ही सभी को साफ किया जाना है। मुख्य नालों को भी समय से साफ कराया जाएगा। – देवेन्द्र सिंह, प्रभारी ईओ


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button