Pilibhit News: टॉवर लगवाने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। टॉवर लगवाने की बात कहकर युवक से तीन लाख रुपये सिक्योरिटी के नाम पर ठग लिए गए। जब उसने रुपये वापस मांगे तो गाली गलौज करते हुए उसे वहां से भगा दिया गया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सड़ा निवासी जसवंत कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोदावरी स्टेट के रहने वाले उदय प्रताप मोबाइल टाॅवर लगवाता है। आरोप है कि उसने कहा कि टॉवर लगवाना हो तो तीन लाख रुपये सिक्योरिटी के बतौर दे दो। तुम्हारी रोड के किनारे स्थित जमीन पर टॉवर लगवा दूंगा।
उसने उदयप्रताप के खाते में रुपये जमा करा दिए। इसके अलावा 15 हजार रुपये नकद भी दिए। काफी लंबे समय तक जब टाॅवर नहीं लगा तो उसने रुपये वापस मांगा। इस पर युवक टालमटोल करने लगा। 22 दिसंबर 2022 को शाम चार बजे जब वह उसके घर गया, तो उसने गाली-गलौज करते हुए मारापीटा और उसे घर से भगा दिया।
इसके बाद युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर अब कोतवाली पुलिस ने उदयप्रताप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।