पीलीभीत

Pilibhit News: जलाया जा रहा कूड़ा, प्रदूषित हो रही आबोहवा

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी

पीलीभीत। शहर में कूड़े के ढेरों में लोग आग लगा दे रहे हैं। ऐसे में सुलगते कूड़े से शहर की हवा प्रदूषित हो रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।

बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने और हवा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए खुले में कूड़ा जलाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। कूड़ा जलाने वालों पर जुर्माने का प्रॉवधान है। बावजूद इसके शहर में सड़क किनारे कूड़ा जलाने पर रोक नहीं लग पा रही हैं।

शहर में कई स्थानों पर सड़क किनारे कूड़े को जलाया जा रहा। शहर में तमाम डलावघरों व हाईवे के पास कूड़ा जलता हुआ देखा जा सकता है। टनकपुर के अलावा बरेली रोड पर भी कूड़ा सुलगता देखा जा सकता है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चेेतावनी देने के साथ ही उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इसको लेकर सभी सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।- आबिद अली, सफाई निरीक्षक


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button