Pilibhit News: गायत्री परिवार कर रहा व्यक्ति, परिवार और समाज का निर्माण

बीसलपुर की शकितपीठ में आयोजित गायत्री परिवार के कार्यक्रम में मौजूद लोग । स्रोत – आयोजन समिति
बीसलपुर। शांति कुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि सुखदेव शर्मा ने कहा कि गायत्री परिवार के धरती पर स्वर्ग और मानव में देवत्व अवतरण के संदेश को जन जन तक पहुंचाया जा रहा है।
सुखदेव शर्मा ने सोमवार को मोहल्ला शास्त्रीनगर स्थित गायत्री शक्ति पीठ में गायत्री परिजनों से कहा कि गायत्री परिवार व्यक्ति, परिवार और समाज निर्माण के कार्य में लगा हुआ है। विदेशों में भी गायत्री यज्ञ के माध्यम से जन जन तक अभियान सार्थक किया जा रहा है। गोष्ठी में सभी गायत्री परिजनों ने गायत्री परिवार से जुड़कर इस अभियान को सार्थक करने का संकल्प लिया।
गोष्ठी में शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सत्यपाल यादव, ब्लॉक प्रभारी प्रताप दक्ष सिंह तोमर, परिव्राजक राजेंद्र कुमार, नन्हेलाल दुबे, अमित कुमार, मिहीलाल, चेतराम गंगवार, सालिगराम, और माखनलाल समेत काफी परिजन मौजूद थे। संवाद