पीलीभीत

Pilibhit News: युवती की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने कहा-हत्या

Connect News 24

Girl died under suspicious circumstances, family members said murder

थाना सेहरामऊ के गांव फतेहपुर में महिला की मौत पर घर के बाहर लगी भीड़ । सोशल मीडिया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर की पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी महेंद्र की पत्नी डाली देवी (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त कर डाली देवी का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीओ आलोक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी निवासी भगवानदीन की पुत्री डाली देवी की शादी करीब एक साल पहले गांव फत्तेपुर निवासी महेंद्र के साथ हुई थी। भगवानदीन का आरोप है कि डाली देवी के ससुराली उसे एक साल से प्रताडि़त कर रहे थे। मायके भी नहीं आने देने देते थे।

डाली देवी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। भगवानदीन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर सेहरामऊ उत्तरी एसओ प्रकाश सिंह ने पूरे मामले की जानकारी सीओ आलोक सिंह को दी।

सीओ ने घटनास्थल पहुंचकर डाली के ससुरालियों से घटना की जानकारी की। सीओ ने बताया कि डाली देवी की बीमारी से मौत होने की जानकारी उसके ससुरालियों ने दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई होगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button