पीलीभीत

सरकार पर वरुण गांधी का निशाना: पूरनपुर में बोले- लोगों को आटा-दाल, चने की जरूरत नहीं, रोजगार चाहिए

Connect News 24

MP Varun Gandhi says people need employment, not ration

सांसद वरुण गांधी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि चुनाव जाति-धर्म पर नहीं, बुनियादी मुद्दों पर होने चाहिए। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को आटा, दाल, चने की नहीं बल्कि रोजगार की जरूरत है। अमीर और गरीब के बीच बन चुकी खाई पाटने का नहीं बढ़ाने का काम किया जा रहा है। 

पीलीभीत में सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र के कई गांवों में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तानी किसी के सामने झुकने का आदी नहीं है। मगर आज उसे झुकने को मजबूर किया जा रहा है। आम आदमी अस्पतालों, थानों और किसी सरकारी दफ्तर में जाता है तो उसे झुककर बात करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें- UP News: इन चार जिलों में आज से होगी स्कूल वाहनों की चेकिंग, 14 अधिकारियों की चार टीमें गठित

उन्होंने कहा कि वे समझौते की नहीं बल्कि सिद्धांतों की राजनीति करते हैं। उन मुद्दों की बात करते हैं जो देश को मजबूत बनाने के लिए हों। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति दो बिन्दुओं पर केंद्रित है। एक ईमानदारी, दूसरी साहस पर। दो दिवसीय दौर के दूसरे दिन सांसद ने गजरौला कलां में अंत्योष्टि स्थल और तुलसीपुर-कीरतपुर मार्ग मुझाकलां का शिलान्यास भी किया। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button